Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौ साल में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ:MLC मोहित बेनीवाल बोले- पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था

    11 hours ago

    2

    0

    शामली में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में हुए कामों का उल्लेख किया और कहा कि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र गुर्जर, विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाया जाए। मोहित बेनीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था। व्यापारी उत्पीड़न का शिकार होते थे और महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। प्रदेश में 22 हजार से अधिक इनामी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे अपराध पर नियंत्रण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं दिन-रात सुरक्षित माहौल में घर से बाहर निकल सकती हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 2027 में फिर से 'डबल इंजन' की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास जारी रहेगा और जनता भाजपा को पुनः सत्ता सौंपेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश:मोरों का झुंड बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने कैद किए पल
    Next Article
    सीडीओ ने बेरूआरबारी ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण:एडीओ मिले गैरहाजिर, स्पष्टीकरण मांगा, कहा- अफसर मेज पर लगाएं नेम प्लेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment