Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP Voters List: 8.19 लाख नए नाम जुड़े, संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंची

    10 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत बृहस्पतिवार को जारी मसौदा मतदाता सूची में 8.19 लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 5.48 करोड़ हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम मतदाता सूची की तुलना में नई मसौदा सूची में 4,38,361 महिला, 3,80,169 पुरुष और 33 ट्रांसजेंडर मतदाता बढ़े हैं। नए नाम जुड़ने के बाद मध्यप्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5,47,99,628 हो गई है। इनमें 2,82,85,144 पुरुष, 2,65,13,547 महिलाएं और 937 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।फरवरी में प्रकाशित एसआईआर की अंतिम सूची में राज्य में कुल 5,39,81,065 मतदाता थे। इनमें 2,79,04,975 पुरुष, 2,60,75,186 महिलाएं और 904 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि आयु वर्ग के लिहाज से 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 1,40,50,865 है।इसके बाद 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 1,29,48,107 मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद चार जनवरी, 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।मतदाताओं की संख्या में यह वृद्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एसआईआर को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुआ था। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया था, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका बचाव करते हुए कहा था कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरे नाम वाले मतदाताओं को सूची से हटाना था। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2028 के अंत में प्रस्तावित है।वर्ष 2011 की जनगणना में राज्य की आबादी 7.26 करोड़ दर्ज की गई थी, जबकि इसके बढ़कर 9.05 करोड़ होने का अनुमान है। राज्य विधानसभा में कुल 230 सीट हैं, जिनमें 47 सीट अनुसूचित जनजाति और 35 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं, जिनमें छह अनुसूचित जनजाति और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Children's Day पर Kerala के सीएम VD Satheesan और मंत्रियों ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    Fujairah Road Accident: भारतीय दूतावास अधिकारी ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात, दिया मदद का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment