Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे:जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

    13 hours ago

    2

    0

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही। राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुलैल इलाके में बड़ा एवलांच हुआ है। बर्फबारी से बांदीपोरा–गुरेज रोड अभी बंद है और बर्फ हटाने का काम जारी है। अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ऊपर एवलांच की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, गुरेज और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। देशभर से मौसम की 4 की तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल- राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 8 जिलों में ओले गिरे, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट; 30 से 40kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश और ओले की वजह से 6 डिग्री तक तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश कोटा में दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए ललितपुर में मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश हुई। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार; 5 जिलों में आंधी की चेतावनी पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, नमी से फसलों को खतरा मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। आज 30-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: दो जिलों में बारिश हुई, आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान राज्य के 10 जिलों में आंधी और 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोर्ट में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में BJP का घोषणापत्र जारी, AIIMS का वादा:बुजुर्गों-महिलाओं को ₹3000 पेंशन; असम में बांग्लादेशी मुस्लिमों की कब्जाई जमीन वापस लेने की घोषणा
    Next Article
    हिमाचल में अफसरों की लड़ाई सामने आई:चीफ सेक्रेटरी ने 3 पूर्व CS को लपेटा, विधानसभा में चेस्टर-हिल विवाद गूंजा, अधिकारी को हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment