Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे, लोगों ने किया चक्काजाम

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं। 7 मृतक ओडिशा के हैं, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का रहने वाला था। सभी श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने उज्जैन से कार किराए पर ली थी। एसपी दिलीप कुमार सोनी के मुताबिक, हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना सामने आया है। पुलिस मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ड्राइवर समेत 6 मृतकों की पहचान हो गई है। ड्राइवर अरुण गोयल के अलावा मृतकों में राधा रानी बहेरा, ज्ञानेंद्र कुमार बहेरा, रितारानी पत्नी ज्ञानेंद्र बहेरा, कृष्णा राजवीर पुत्र शिवप्रसाद बहेरा और शिवप्रसाद बहेरा शामिल हैं। अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम, दुकानें बंद हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। विरोध में दुकानें भी बंद कर दी गई हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कलेक्टर, एसपी दिलीप कुमार सोनी और एएसपी रवींद्र कुमार बोयट समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 3.7 इंच बारिश के बाद बढ़ा नाले का पानी नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश हुई। रात में तेज बारिश के बाद नाले का पानी बढ़ गया। बहाव में कार पुलिया से करीब 100 मीटर दूर चली गई। सुबह पानी उतरने पर कार की छत दिखाई दी। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… सागर में बस और कार की भिड़ंत, 3 की मौत सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर… हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हामिद अंसारी ने पूर्व पीएम नेहरू की बात दोहराई:बोले- भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था
    Next Article
    Bigg Boss 20: लव गिल ने 'टुनटुन' बोलकर उड़ाया आम्रपाली दुबे के वजन का मजाक? भड़कीं आम्रपाली दुबे बोलीं- ये बॉडी शेमिंग है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment