Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MDA ने अवैध प्लॉटिंग पर की कार्रवाई:मुजफ्फरनगर में 15 बीघा भूमि ध्वस्त, 12 दुकानें और बैंकट हॉल सील

    12 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने शामली विकास क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त के नेतृत्व और MDA उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर लगभग 15 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम बनत में सुमित कुमार पुत्र नरेशपाल ने लगभग 8 बीघा भूमि पर और ग्राम गोहरनी में बुद्धू उर्फ प्रदीप पुत्र वीरसैन ने लगभग 7 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की थी। MDA के बुलडोजर ने इन दोनों स्थलों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 5 तस्वीरें देखिए… इसके अतिरिक्त, ग्राम बनत में अनिल जैन द्वारा खसरा नंबर 1740, 1170/2, 1168 पर निर्मित लगभग 160 वर्गमीटर में बनी 12 व्यावसायिक दुकानों को सील किया गया। वहीं, बाईपास क्रॉस के बाद ग्राम गोहरनी में सुखपाल सिंह पुत्र भिक्कू द्वारा लगभग 9 बीघा भूमि पर निर्मित एक बैंकट हॉल को भी सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने इन सभी अवैध निर्माणों के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे, लेकिन इन्हें हटाया नहीं गया था। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्राधिकरण की टीम के साथ संबंधित थाने का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में तेज हवा के साथ बारिश:न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 10 KM/H की रफ्तार से हवा, कई इलाकों में बिजली गुल
    Next Article
    डेरापुर में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या:चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से मारा, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment