Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर की बाउंड्री टूटकर लगा बोर्ड-'ये सरकारी भूमि है':मुरादाबाद में हाईवे किनारे 10 बीघा सरकारी भूमि पर बना रखी थी BJP मेयर ने बाउंड्री

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में हाईवे किनारे जिस जमीन पर भाजपा के महापौर विनोद अग्रवाल ने बाउंड्री बनाकर कब्जा कर रखा था, वहां अब सरकारी भूमि का बोर्ड लगा दिया गया है। ये बोर्ड डीएम की ओर से लगाया गया है। जिस पर मोटे अक्षरों में लिखा है- ‘ये सरकारी भूमि है।’ बता दें कि करीब 2 महीने पहले प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मेयर की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया था। डीएम ने यह भूमि सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट- मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए आरक्षित की है। जिलाधिकारी की ओर से इस भूमि का आवंटन बेसिक शिक्षा विभाग को किया जा चुका है। यहां सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। निवर्तमान जिलाधिकारी अनुज सिंह के तबादले से 2 दिन पहले यहां सरकारी भूमि का बोर्ड लगा दिया गया है। जिस पर प्रोजेक्ट का पूरा विवरण भी दर्ज है। मेयर की बाउंड्री तोड़कर खाली कराई गई भूमि पर जिलाधिकारी मुरादाबाद के आदेश पर लगाए गए सरकारी बोर्ड पर लिखा है- यह भूमि गाटा संख्या 1086/3,1087/1,एवं 1088 कुल क्षेत्रफल 1.9870 हेक्टेयर है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय मुरादाबाद की शासकीय भूमि है। यदि इस भूमि पर कोई अतिक्रमण / अवरोध करता है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। 2 महीने पहले IAS राममोहन मीणा ने ध्वस्त कराई थी बाउंड्री मुरादाबाद में प्रशासन ने करीब 2 महीना पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए BJP के मेयर विनोद अग्रवाल की हाईवे किनारे स्थित करीब 10 बीघा जमीन की बाउंड्री बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दी थी। मेयर की बाउंड्री सरकारी भूमि पर बनी थी, जिसे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए आरक्षित किया गया है। बावजूद इसके इस जमीन पर भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल और भाजपा नेता ऋषिपाल चौधरी के भाई अमित चौधरी ने बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। मेयर का शुरु से इस मामले में ये दावा रहा है कि यह जमीन उन्होंने 10 साल पहले आजाद समाज पार्टी के नेता हाजी चांद बाबू से खरीदी थी। इसे लेकर मेयर ने मुरादाबाद के कमिश्नर से लेकर शासन तक तमाम शिकायतें भी की थीं। मेयर की शिकायत पर निर्वतमान डीएम अनुज सिंह ने अपनी मौजूदगी में दोबारा जमीन की पैमाइश कराई थी। जिसमें ये पाया गया था कि वास्तव में मेयर और भाजपा नेता अमित चौधरी ने जिस जमीन पर बाउंड्री बना रखी थी, वह सरकारी जमीन ही है। DM का ट्रांसफर होते ही काफिले के साथ पहुंचा हाजी चांद बाबू डीएम अनुज सिंह का ट्रांसफर होते ही हाजी चांद बाबू ने फिर से मौके पर पहुंचकर इस जमीन की नापजोख शुरू करा दी। रविवार रात को डीएम के ट्रांसफर का ऑर्डर आया और मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हाजी चांद बाबू तीन गाड़ियों के काफिले के साथ इस जमीन पर पहुंच गया। इनमें से काले रंग की एक कार पर भाजपा का झंडा भी लगा था। बता दें कि हाजी चांद बाबू विवादित जमीनों के सौदे और उनकी खरीद फरोख्त के लिए बदनाम है। UPPCL के प्रोजेक्ट मैनेजर पहुंचे तो स्कूल की जगह मेयर की बाउंड्री बनी थी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए नेशनल हाईवे बाईपास के किनारे धीमरी गांव के रकबे में (पुराने बंद हो चुके टोल प्लाजा के पास) करीब 6 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। इस स्कूल के निर्माण का जिम्मा यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को दिया गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर स्कूल के निर्माण के लिए चिन्हित की गई जमीन ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो पता चला कि जिस सरकारी जमीन पर स्कूल का निर्माण होना है, उस पर कुछ भाजपा नेताओं ने कब्जा करके बाउंड्री बना ली हैं। जब कब्जा करने वालों के नाम तलाशे गए तो पता चला कि इस जमीन का बैनामा कराने वालों में मेयर विनोद अग्रवाल, उनका पार्टनर संजय रस्तोगी और खुद को प्रदेश के एक कद्दावर भाजपा नेता का करीबी बताने वाला अमित चौधरी शामिल है। इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद तहसील से रेवेन्यू की एक टीम मौके पर पहुंची। इनके साथ यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर भी थे। इसके बाद मेयर और अन्य के निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति पर लगा विराम:मंत्री नंदी ने ममता बनर्जी पर बढ़ावा देने का आरोप लगाया
    Next Article
    NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया:कानपुर में कमरे में लटकता मिला शव, B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment