Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ से अंबाला-वालसाड़ के लिए 2 समर स्पेशल ट्रेनें:अप्रैल से जुलाई तक मिलेगा फायदा, सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी ट्रेन

    1 hour ago

    1

    0

    गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ से पंजाब और गुजरात के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। अप्रैल से जुलाई तक चलने वाली ये ट्रेनें यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देंगी। रेलवे का कहना है कि इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेलवे की ओर से मऊ-अंबाला-मऊ स्पेशल ट्रेन (05301/05302) का संचालन 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार को मऊ से तड़के सुबह 4 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से शुक्रवार को चलेगी। इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन मऊ-अंबाला स्पेशल बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर अंबाला पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन इसी मार्ग से संचालित होगी। मऊ-वालसाड़ स्पेशल 5 अप्रैल से होगी शुरू दूसरी ट्रेन मऊ-वालसाड़-मऊ स्पेशल (05017/05018) है, जिसका संचालन 5 अप्रैल से 11 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को मऊ से सुबह 3:45 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार को वालसाड़ से चलेगी। गुजरात रूट पर इन शहरों को जोड़ेगी मऊ-वालसाड़ स्पेशल बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए वालसाड़ पहुंचेगी। यह ट्रेन खासतौर पर गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है। रेलवे बोला- कन्फर्म सीट मिलने में होगी आसानी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से गर्मी के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी। खासतौर पर पंजाब और गुजरात जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा:नकाब पहनकर आए थे हमलावर, 9 के खिलाफ FIR
    Next Article
    गोरखपुर होकर चलेगी मऊ-अम्बाला व मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन:यूपी, दिल्ली, हरयाणा और गुजरात के लिए सफर होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment