Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ पुलिस लाइन में ASP ने ली परेड की सलामी:पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, वाहनों की गहनता से चेकिंग की

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार ने मंगलवार परेड में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान, ASP ने यूपी-112 और थानों से आए वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली और उनकी भी जांच की। 4 तस्वीरें देखिए… इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) का भी निरीक्षण किया। बाद में, अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पूरे पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बाइक-कार की टक्कर, एक युवक की मौत:पुलिस दरोगा सहित तीन गंभीर घायल, मजदूरी कर घर लौट रहे थे बाइक सवार
    Next Article
    रायबरेली में ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई:एआरटीओ प्रवर्तन ने 5 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया, 4 वाहन सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment