Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में टेंट गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर राख:6 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 20 लाख रुपए का नुकसान

    5 hours ago

    3

    0

    मऊ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुराने तहसील स्थित टेंट गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर छह दमकल गाड़ियां पहुंचीं। घटना में करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। टेंट का सामान होने से तेजी से फैली आग आग मंगलवार रात करीब 12 बजे आशीर्वाद ट्रेडर्स के गोदाम में लगी। गोदाम में टेंट से संबंधित सामान रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना के वीडियो में गोदाम से उठती आग की लपटें और दमकल कर्मियों की मशक्कत दिखाई दे रही है। नुकसान का आकलन और आग के कारणों की जांच मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा ने बताया कि पुराने तहसील स्थित आशीर्वाद ट्रेडर्स के ऊपरी तल पर बने टेंट गोदाम में आग लगी थी। इसका संचालन देवानन्द श्रीवास्तव करते हैं। सूचना मिलने पर छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के पटेल चौक को मिला नया स्वरूप:महापौर ने अवनी चतुर्वेदी और शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाओं का किया अनावरण
    Next Article
    आगरा में सुबह से खिली धूप, टेम्प्रेचर 29°C:ठंड का असर बढ़ा, 23 नवंबर तक सुबह छा सकती है धुंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment