Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा, अयोध्या से लौट रहे थे बलिया

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के मऊ में श्रद्धालुओं से भरी हुई बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 40 यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में सवार कुल 48 श्रद्धालु अयोध्या के एक धार्मिक अनुष्ठान से बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। बस के अंदर यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिसके कारण कई यात्री कुचल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल 40 यात्रियों को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया, जहां से 26 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जारी है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हलधरपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला पढ़िए... बस में सवार श्रद्धालु 20 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने गए थे। यज्ञ समाप्त होने के बाद सभी अपने घर बलिया लौट रहे थे, रात करीब 1:30 बजे बस मऊ में बलिया हाइवे पर हलधरपुर थाना क्षेत्र रतनपुरा के पास पहुंची थी। तभी चालक को झपकी आ गई। बस बेकाबू होकर रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस में कुल 48 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सो रहे यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई यात्री कुचल गए। बस के कई शीशे भी टूट गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने डायल-100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से बस में सवार कुल 48 सवारियों में 40 घायल लोगों को जोगापुर सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते 26 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य छिटपुट घायलों मरीजों की मलहमपट्‌टी करके दूसरी बस से उनके घर भेज दिया गया। बाकी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बस को जब्त करके थाने में खड़ा कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बस चालक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने स्ट्रेचर की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण खुद ही मरीजों को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक सिंह भी मौजूद रहे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर गोली मारी:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, छुट्टी पर घर आए थे मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 6 मार्च को छुट्‌टी पर घर आए हुए थे। वारदात के समय वह घर पर सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा, मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हो गया था
    Next Article
    गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय बालक की डूबकर मौत:बरेली के रामगंगा घाट पर हादसा, दो बच्चों को बचाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment