Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री गंभीर घायल, अयोध्या से महायज्ञ से लौटते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में रविवार देर रात एक बस पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में अयोध्या से बलिया लौट रहे लगभग 40 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना रविवार भोर में लगभग 1:30 बजे हुई। बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर और मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 4 तस्वीरें देखिए… जानकारी के अनुसार, ये श्रद्धालु 20 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने गए थे। यज्ञ समाप्त होने के बाद वे बलिया वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के मऊ जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य अपने सहयोगियों के साथ घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर से लेकर मऊ जिला अस्पताल तक घायलों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता अशोक सिंह ने भी घायलों का हालचाल जाना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में अवैध प्लास्टिक गोदामों से पर्यावरण को खतरा:हजारों बीघा कृषि भूमि प्रभावित, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास आंकड़ा नहीं
    Next Article
    आज बूंदाबांदी, कल बारिश और आंधी की संभावना:मौसम विभाग का अलर्ट, अधिकतम तापमान में 1.2°C की बढ़ोत्तरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment