Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मेरा युवा भारत केंद्र ने श्रमदान दिया:शहीद दिवस पर पदयात्रा निकाली गई, शहीदों को श्रद्धांजलि दी

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में शहीद दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र ने अमर क्रांतिकारियों की स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन मेरा युवा भारत की उपनिदेशक राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत, शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर मऊ रोडवेज परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर युवाओं ने श्रमदान किया। उन्होंने साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अगले दिन, अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान को नमन करते हुए एक प्रेरणादायी पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा डीसीएसके पीजी कॉलेज से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़ तिराहे तक गई और फिर महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सर्वेश पांडे ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल जायसवाल और रविंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर देशभक्ति तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर, महाविद्यालय परिसर में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुनः माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संयोजन युवा सामाजिक कार्यकर्ता ओमकार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी युवाओं का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या पर रोष:कन्नौज में आदि धर्म मिशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    बलरामपुर में करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़:5 शातिर गिरफ्तार, फर्जी खातों-सिम से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment