Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में हिंदू जागरण समिति का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:कोपागंज नगर पंचायत में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का आरोप लगाया

    5 hours ago

    2

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कोपागंज नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कोपागंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सड़क, नालियों और खड़ंजा के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिंह ने आगे कहा कि नगर पंचायत में कमीशन का खेल खुलेआम चल रहा है और सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए खरीदी गई दवाइयों में भी भारी घोटाला किया गया है। समिति ने दावा किया कि जनता की सुविधाओं के लिए नगर पंचायत द्वारा खरीदी गई सामग्री में पारदर्शिता का अभाव है और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि लाइट की खरीद में भी व्यापक लूट-खसोट हुई है, जहां जरूरत से अधिक कीमत पर खरीदारी की गई और गुणवत्ता को नजरअंदाज किया गया। एडवोकेट भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है और उन्हें उनके पारिश्रमिक का उचित भुगतान नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता, एडवोकेट अमरेश सिंह, राज श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, अमरजीत चौहान, विजय रंजन सिंह, नखडु साहनी, आदित्य रंजन सिंह, विनोद कुमार चौहान, कृष्णा गोंड, गोलू सोनकर, गुलशन राजभर, सत्यम गुप्ता और अंजनी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कल बारिश का अलर्ट:तेज धूप निकली, 12 किमी की स्पीड से हवा चल रही
    Next Article
    जालौन में सपा का प्रदर्शन:फसल नुकसान पर 100 प्रतिशत मुआवजे की मांग, किसानों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment