Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 48 गेहूं क्रय केंद्र, MSP ₹2585:अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश, 30 मार्च से खरीद शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 48 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। डिप्टी आरएमओ ने जानकारी दी कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष 2025-26 की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल अधिक है। गेहूं खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के साथ मधुर व्यवहार करें। उन्होंने शासनादेश के अनुसार सभी अभिलेखों को ठीक से रखने और टोकन सिस्टम के आधार पर ही नियमानुसार गेहूं खरीद करने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि जिन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति खराब पाई जाएगी, उन्हें खरीफ फसल धान की खरीद के लिए केंद्र निर्धारित नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रभारियों को गेहूं में कमी पाए जाने पर उसकी सैंपलिंग अनिवार्य रूप से करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के लिए अभी से किसानों से संपर्क स्थापित कर प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। इस कार्यशाला में डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ, मंडी सचिव, बाट माप अधिकारी, एफसीआई के मैनेजर और सभी क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में जन्मदिन पार्टी में महिला से मारपीट:केक चेहरे पर फेंकने से शुरू हुई लड़ाई, पति समेत 6 पर मामला दर्ज
    Next Article
    बुलंदशहर में चुनावी माहौल गरम:बड़े दलों के दावेदार सामने, BJP, SP, BSP और कांग्रेस सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment