Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ को 4122 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य मिला:विकासखंड वार आवंटन, CDO ने लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जनपद को 4122 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में इस लक्ष्य का विकासखंड वार पारदर्शी आवंटन किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों का चयन कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए। CDO ने व्यक्तिगत शौचालयों के लंबित आवेदनों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित आवेदनों का तत्काल स्थलीय सत्यापन कर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे। तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने आरआरसी (रिकवरी एंड रीसाइक्लिंग सेंटर) के निर्माण और उनके प्रभावी संचालन की समीक्षा की। उन्होंने पंचायतों के स्वयं के राजस्व के संग्रहण और सदुपयोग के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए नए प्लास्टिक संग्रह केंद्रों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। CDO ने निर्देश दिए कि निर्धारित स्थलों पर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित हो सके। ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शौचालयों में साफ-सफाई और जल आपूर्ति अनिवार्य है। उन्होंने केयरटेकर के मानदेय भुगतान में देरी पर नाराजगी व्यक्त की और लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। CDO ने चेतावनी दी कि स्वच्छता अभियान के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना और सामुदायिक संसाधनों को क्रियाशील रखना प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा, कोर्ट में पेश किया गया
    Next Article
    बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला:टीवीएस मोटर्स में जूनियर असेंबली ऑपरेटर की होगी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment