Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन में 4.6 हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त:फर्जी दस्तावेज से हुआ था अतिक्रमण, नगर निगम ने लिया कब्जा

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में स्थित करीब 4.6 हेक्टेयर भूमि को प्रशासन ने राज्य सरकार के नाम दर्ज कर लिया है। उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद यह जमीन अब नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आ गई है। बताया गया कि खसरा संख्या 3193 (अ) और 3193 (ब) की इस भूमि पर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले की जांच और न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का कब्जा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, राजस्व निरीक्षक समेत प्रवर्तन टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जों के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखने और उनके सही उपयोग के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज:समय पर कार्य पूरे करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन, डीएम ने सुनीं शिकायतें:कई मामलों का मौके पर समाधान, जरूरतमंदों को मिली आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment