Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में राधारानी कमल पर प्रकट हुईं, सखियां जमकर झूमीं:बांके बिहारी लाल को राधारानी की तरह सजाया, बरसाना पहुंचेंगे 30 लाख श्रद्धालु

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह 4 बजे बरसाना के श्रीजी मंदिर में कमल पुष्प पर राधारानी प्रकट हुईं। मंदिर जय श्रीराधे के जयकारों से गूंज उठा। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ढोल-नगाड़े बजाए। इसके बाद 25 किलो दूध, दही, घी, बूरा और शहद से राधारानी का अभिषेक किया गया। महिलाएं सखी के रूप में बधाई देने पहुंच रही हैं। राधाजी के दर्शन कर डांस और सेल्फी ले रही हैं। राधारानी के 5254वें जन्मोत्सव पर देश-विदेश से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। राधाष्टमी पर मथुरा के सभी मंदिरों को सजाया गया है। भगवान बांके बिहारी लाल का राधारानी के रूप में श्रृंगार किया गया। बरसाना में दोपहर में दधीकांधा होगा। शाम करीब 7 बजे गौड़िया मठ, महावन और गोवर्धन से चाव और बधाई गायन होगा। इसके बाद राधावल्लभ मंदिर से बड़े रास मंडल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। राधाष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट है। 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। CCTV और ड्रोन से निगरानी हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज की 160 विशेष बसें चलाई जा रही हैं। 12 मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए- राधारानी के जन्मोत्सव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर मुख्य सचिव पर्यटन ने दीपोत्सव की तैयारियां परखीं:स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी की बहू से पूछे जाएंगे 7 सवाल:कानपुर कोर्ट में होगी रिमांड पर सुनवाई; पति सुब्रत से पुलिस आमना-सामना कराएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment