Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में जीजा-साले रची लूट की साजिश:पीड़ित का भतीजा निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने हाईवे थाना क्षेत्र में दंपत्ति से हुई लूट की घटना का 15 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का ही भतीजा निकला। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि मंगलवार को चौहान सिंह, निवासी रारह (डीग, राजस्थान), अपनी पत्नी के साथ नगला घूरे लौट रहे थे। वे अपने पुश्तैनी मकान को भाई वीरेंद्र सिंह को बेचने के बाद 2.70 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। मुड़ेसी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चौहान सिंह की पत्नी के हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हाईवे शैलेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी तारसी नितिन राठी ने एक टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को अडूकी क्षेत्र में किसानों से संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों के बारे में सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कच्चे रास्ते पर भाग रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दशरथ (पीड़ित का भतीजा), जयप्रकाश (दशरथ का साला) और प्रदीप (दशरथ का दोस्त) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 2.10 लाख रुपये, लूटा गया बैग और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में दशरथ ने बताया कि उसे पहले से ही अपने चाचा द्वारा मकान बेचने और बड़ी रकम लेकर लौटने की जानकारी थी। इसी सूचना के आधार पर उसने अपने साले और दोस्त के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर डीएम ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई:छुट्टी पर कनेक्शन काटने पर जताई नाराजगी, बिजली के ढीले तार बदलने के निर्देश
    Next Article
    हरदोई में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लोगों ने कड़ी मशक्कत से मलबे से निकाला, पति की पहले हो चुकी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment