Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में छाए रहेंगे बादल, बारिश हो सकती है:देर रात तक रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी, ओले गिरने से फसलें बर्बाद

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा में शुक्रवार देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में बारिश हो सकती है। सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है, जिससे अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर आया। कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। गेहूं-आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान इस समय गेहूं की मड़ाई और आलू की खुदाई का काम चल रहा था, लेकिन अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि ने इन कार्यों को बाधित कर दिया। खेतों में पड़ी फसलें भीग गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसान जगदीश ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उनका कहना है कि इस नुकसान के चलते अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मुआवजे की मांग किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा व राहत दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बच्चे के साथ मारपीट पर दो समुदाय आमने-सामने:अस्पताल पहुंची भीड़-पुलिस ने किया काबू, चार घायल, छह हिरासत में
    Next Article
    कासगंज में सगे भाई-बहन की मौत, दो घायल:तेज आंधी से पेड़ की डाल बाइक सवारों पर गिरी, युवती की 26 अप्रैल को आनी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment