Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बदला मौसम का मिजाज:सुबह से काले बादल छाए, ठंडी हवा से तापमान गिरा; बारिश के आसार

    10 hours ago

    2

    0

    मथुरा में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और तपती धूप से राहत मिली है। हालांकि, बारिश नहीं हुई, लेकिन कभी-कभी हल्की बूंदें टपकती नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में बारिश की पूरी संभावना है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और हीटवेव के कारण जनजीवन प्रभावित था। लोग घरों में रहने को मजबूर थे और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ था। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मंगलवार को तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बारिश से जलभराव:DIOS कार्यालय में भरा पानी, लोगों ने जताई नाराजगी
    Next Article
    मथुरा में 'कथा रंग' कार्यशाला:बच्चों-युवाओं को भारतीय कला-संस्कृति से जोड़ने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment