Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 3 बदमाश गिरफ्तार:बाइक चोरी कर बेचते थे, 6 गाड़ियां बरामद

    13 hours ago

    2

    0

    मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें, एक चाकू और मास्टर-की बरामद की है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात कोसीकलां-नंदगांव रोड पर सुरवारी बम्बे की पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरहाना निवासी बलजीत (42), खरौट निवासी देवेंद्र उर्फ देवा (24) और कमलानगर निवासी जतिन (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ तीनों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर जाव बठैन रोड से चोरी की चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इनमें से कुछ पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि एक बाइक का चेसिस नंबर मिटाया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मास्टर-की का इस्तेमाल कर सुनसान जगहों से मोटरसाइकिलें चुराता था। चोरी के बाद वे इन वाहनों को बेचने की फिराक में रहते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर और सीडी डिलक्स मॉडल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बलजीत और जतिन का आपराधिक इतिहास रहा है। उन पर पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। देवेंद्र पर भी हाल ही में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बारिश-ओलावृष्टि से तबाही:50 से अधिक गांव प्रभावित, फसलों को भारी नुकसान, सर्वे शुरू
    Next Article
    भूकंप के झटकों से कांपी धरती, सिर्फ 5 KM रही गहराई, घरों से बाहर निकले लोग, CCTV में कैद हुआ कंपन का मंजर-VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment