Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा:रायबरेली में अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, पुलिस चालक के तलाश में जुटी

    54 minutes ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर बड़ा गांव में हुई है। मृतक की पहचान गांव के ही 82 वर्षीय झुमक लाल सरोज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को झुमक लाल सरोज अपने घर के पास ही स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित सोरेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के एएनडी कॉलेज में हिंदी सप्ताह का समापन:मुख्य अतिथि बोले- हिंदी हमारी पहचान और गौरव
    Next Article
    महराजगंज जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने वाले मरीज बढ़े:रोज करीब 100 मरीजों की जांच, बीमारियों और हादसों के केस ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment