Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में दो गौकश घायल, दोनों बदमाश गिरफ्तार:एक आरोपी पर पुलिसकर्मी की हत्या का मुकदमा भी दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर गौकश गोली लगने से घायल हो गए। गंज थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश पर बरेली के सीबीगंज थाने में एक पुलिसकर्मी की हत्या का गंभीर मुकदमा भी दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंज थाना पुलिस अजयपुर गांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। गंभीर धाराओं में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर गौकश हैं। उनके खिलाफ रामपुर सहित कई जिलों में गौकशी, लूट, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरेली में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद से यह बदमाश फरार चल रहा था। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, गौकशी करने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पुलिस निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 33 पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त:अनुपस्थित होने पर डीएम ने की कार्रवाई, कई बार जारी की गई थी नोटिस
    Next Article
    सहारनपुर में मेहर की रकम और गहनों के लिए मारपीट:दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, दूल्हा और दुल्हन के भाई हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment