Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले-विपक्ष ने महिला आरक्षण पर नफरत की राजनीति की:DMK के काले कारनामे सबके सामने आए; ममता बोलीं- BJP का कल से पतन शुरू

    16 hours ago

    2

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर में कहा- मैंने पर्सनली सभी पॉलिटिकल पार्टियों से महिला आरक्षण बिल का सपोर्ट करने की अपील की थी। ​​मैंने उनसे कहा था कि वे क्रेडिट ले सकते हैं, मुझे कोई एतराज नहीं है। मोदी ने कहा- DMK और कांग्रेस ने महिला आरक्षण जैसी अच्छी पहल को नफरत भरी और छोटी राजनीति की वजह से पटरी से उतार दिया। उन्होंने DMK पर तंज कसते हुए कहा कि आपके काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कलिम्पोंग की रैली में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है। जब से ममता CM बनी हैं, उन्होंने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्हें सत्ता से हटाना होगा, वरना हम बंगाल खो देंगे। बंगाल के उलुबेरिया में चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है। हम पहले से महिला आरक्षण की वकालत करते आ रहे हैं। यह महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था, बल्कि इसका संबंध परिसीमन से था। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के पोन्नेरी में कहा कि तमिल भाषा और संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता और BJP पर आरोप लगाया कि वह इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिसे रोका जाएगा। चुनाव से जुड़े 5 अपडेट्स… 1. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया। 2. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 3. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 4. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 5. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति
    Next Article
    कुछ देर में PM मोदी देश को संबोधित करेंगे:महिला आरक्षण बिल पर बोलेंगे; कल लोकसभा की सीटें बढ़ाने वाला बिल गिर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment