Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोटरसाइकिल पर लगा हेलमेट चुराकर भागे चोर, VIDEO:बाइक रोककर पेट्रोल पंप पर पिया पानी, CCTV में कैद हुई वारदात

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मोटरसाइकिल से हेलमेट चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गोनवा गांव के पास दो दिन पहले फोरलेन हाईवे पर हुई है। जहां दो बाइक सवारों ने एक खड़ी मोटरसाइकिल से हेलमेट चुरा लिया। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि गोंडा से करनैलगंज की ओर जा रहे दो युवक गोनवा गांव के पास रुकते हैं। वे अपनी मोटरसाइकिल घुमाकर एक हैंडपंप के पास आते हैं। पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट पहने हुए पानी पीने लगता है, जबकि दूसरा बाइक पर ही बैठा रहता है। पानी पीने के बाद जाते समय, वे हाईवे किनारे खड़ी मकसूद की मोटरसाइकिल पर लगे हेलमेट को चुरा लेते हैं। इसके बाद दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर करनैलगंज की दिशा में फरार हो जाते हैं। जब मकसूद अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचे, तो उन्हें हेलमेट गायब मिला। यह घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। 5 तस्वीरें देखिए… मकसूद ने बताया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल से दो पहले हेलमेट चोरी हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पता चला कि हेलमेट ले जाने वाले उनके दोस्त के जानने वाले लोग थे। बाद में उन लोगों ने हेलमेट वापस कर दिया। मकसूद ने कहा कि इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए थी, अब उनकी बदनामी हो रही है। मैं इसमें क्या कर सकता हूं अगर मैं वीडियो ना वायरल करता तो मेरा हेलमेट नहीं मिलता।फिर मुझे दोबारा खरीदना पड़ता है इसीलिए हमने वीडियो वायरल किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेदों के संदेश के साथ मनेगा पूर्णानंद सरस्वती का जन्मदिन:मेरठ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी पूर्णानंद सरस्वती के 126 वे जन्मदिवस पर विशेष व्याख्यान
    Next Article
    देवरिया में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा:देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई, पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment