Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री-दलेर मेहंदी विवाद- 24 को उत्तराखंड आ रहे मीका सिंह:बी प्राक, मासूम शर्मा और सलमान खान के बॉडीगार्ड भी साथ; हरिद्वार में करेंगे गंगा स्नान

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड में मंत्री सुबोध उनियाल और सिंगर दलेर मेहंदी के विवाद के बाद उनके भाई मीका सिंह पहली बार प्रदेश में आ रहे हैं। वे 10 दिन बाद हरिद्वार आएंगे। उनके साथ सिंगर बी प्राक, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी रहेंगे। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को लक्सर के पीपली गांव में 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह में ये सभी लोग शामिल होंगे। इस दौरान वे गंगा स्नान भी करेंगे। इन सभी लोगों के लिए स्पेशल हेलिकॉप्टर भी तैयार है। उमेश कुमार ने 28 अक्टूबर को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से उनके और BJP के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उमेश कुमार खानपुर विधानसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले वे इलाके में अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। उनकी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से भी जुबानी जंग चल रही है। 5 दिन पहले दलेर मेहंदी ने तोड़ी थी चुप्पी पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में हुए कॉन्सर्ट विवाद के बाद 5 दिन पहले पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने दिवाली के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर परिवार, भाई मीका सिंह और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया था। दलेर मेहंदी ने अपने फैंस का भी शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मजबूती से मेरे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। क्या है पूरा विवाद? 18 अक्टूबर को नई टिहरी में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उनके प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए शराब पीकर गाने और लाइव न गाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा था, ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की। नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मंत्री ने कहा- इस्तीफा दे दूंगा माफी नहीं मागूंगा दलेर मेहंदी से विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 2-3 नवंबर 2026 को बड़ा बयान दिया था। उनका कहना था: अगर पार्टी आलाकमान मुझसे माफी मांगने के लिए कहेगा, तो मैं माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा। जीवन में आत्मसम्मान सबसे जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें लगा कि दलेर मेहंदी ठीक से प्रस्तुति नहीं दे पा रहे हैं, तो जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने उन्हें टोका। मंत्री ने अपनी सफाई में कहा था कि:
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘वास्ते’ फेम ध्वनि भानुशाली ने की सगाई:बॉयफ्रेंड यश भानुशाली ने किया प्रपोज, दिखाई इंगेजमेंट रिंग; शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
    Next Article
    4 साल तक ट्रॉमा से गुजरीं एक्ट्रेस सुस्मिता मुखर्जी:करोड़ों का कर्जा था, आर्थिक तंगी पर बोलीं- आखिरी 1 हजार रुपए बचे थे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment