Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना:अम्बेडकरनगर में बोले- एसी कमरों की राजनीति छोड़ जनता के बीच जाएं

    11 hours ago

    2

    0

    प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को जिले के दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि उन्हें एसी कमरों से निकलकर गांवों और जनता के बीच जाना चाहिए। मंत्री राजभर ने टिप्पणी की कि केवल एसी में बैठकर राजनीति करने वाले लगातार असफल हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत में मंत्री राजभर ने अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि कुछ नेता जनता के बीच जाने के बजाय एसी कमरों में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। जबकि, राजनीति का वास्तविक उद्देश्य लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है। अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर भी मंत्री राजभर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है, लेकिन प्रभु श्रीराम में जनता का विश्वास अटूट है। मंत्री ने बताया कि सरकार इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपने दौरे के दौरान मंत्री राजभर ने प्रदेश में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में इस अभियान के माध्यम से संचारी रोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सरकार को उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे अभियान चला रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में वकील पर हमला, वकीलों ने किया चक्काजाम:आरोपियों के एनकाउंटर की मांग; सीओ ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
    Next Article
    नवीन गंगा पुल परियोजना- चार और मकान ध्वस्त:उन्नाव में अब तक 24 भवनों पर हुई कार्रवाई, अधिकारियों ने लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment