Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री मंडल विस्तार के बाद भाजपा-विधायक ने किया पोस्ट:मौर्य समाज की अनदेखी का लगाया आरोप, बोलीं- दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता मिल रही

    14 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में योगी सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा की महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। मंत्री पद न मिलने के बाद विधायक की फेसबुक पोस्ट को उनके राजनीतिक दर्द और नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक आशा मौर्य ने अपनी पोस्ट में पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं और मौर्य समाज की अनदेखी किए जाने की बात लिखी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि पार्टी में दलबदलू नेताओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि बाद में विधायक ने अपनी पोस्ट में बदलाव करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। नई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें देश-प्रदेश से लगातार फोन कॉल, सोशल मीडिया संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें समाज एवं संगठन के लिए निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। आशा मौर्य ने यह भी कहा कि वह पहले की तरह आगे भी पार्टी और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जारी रखने की बात भी उन्होंने कही। बताया जाता है कि विधायक आशा मौर्य ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा बूथ अध्यक्ष के रूप में की थी। वह लखनऊ के टोला प्रथम वार्ड से दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं। महमूदाबाद की पहली महिला विधायक हैं आशा मौर्या साल 2017 में उन्होंने महमूदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा को हराकर जीत दर्ज की और महमूदाबाद की पहली महिला विधायक बनीं थी। विधायक के पति हरि प्रसाद मौर्य पेशे से वकील है जो कि राजधानी में अपनी वकालत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में 17 मई को होगा वैश्य समाज का सम्मेलन:प्रांतीय सम्मेलन को भव्य बनाने में जुटे पदाधिकारी
    Next Article
    पति से झगड़कर महिला फंदे पर झूली, पुलिस ने बचाया...VIDEO:कानपुर में लड़ाई के बाद घर से भागी, वापस लाया तो सुसाइड की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment