Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री गिरीश यादव की सीट से 48 हजार वोटर्स कटे:जफराबाद में 50 हजार से अधिक वोट कटे, बदलापुर में सबसे कम

    20 hours ago

    2

    0

    जौनपुर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के बाद सामने आए आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। जिले की नौ विधानसभा सीटों में से जफराबाद में सबसे ज्यादा और बदलापुर में सबसे कम मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पहले जिले में कुल 35,70,851 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद यह संख्या घटकर 32,18,897 रह गई है। इस प्रक्रिया में जिले भर से कुल 3,51,954 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय के क्षेत्र से सर्वाधिक 50,364 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं, बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के क्षेत्र में सबसे कम 21,085 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। भाजपा सरकार में राज्यमंत्री और सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव के जौनपुर विधानसभा क्षेत्र से 48,383 मतदाताओं के नाम कटे हैं। शाहगंज के निषादराज पार्टी के विधायक रमेश सिंह के क्षेत्र से 30,430 वोट कम हुए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव के क्षेत्र में 43,095, मुंगराबादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल के क्षेत्र में 42,078, मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के क्षेत्र में 42,813, मड़ियाहूं के अपना दल के विधायक डॉ. आरके पटेल के क्षेत्र में 33,741 और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज के क्षेत्र में 39,965 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्ताकर
    Next Article
    बकरी चोर गिरोह पकड़ा, 4 गिरफ्तार:6 बकरियां और दो स्कॉर्पियो बरामद, मंदिरों में बेचकर और मांस को काटकर बेचते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment