Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मृतक ऋषभ के परिवार से मिला सपा प्रतिनिधिमण्डल:बोले- करेंगे पूरी मदद, न्याय दिलाकर रहेंगे, न्यूड लाश मिलने से मची थी हड़कंप

    6 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर के बासगाँव विधानसभा क्षेत्र के राउतपार गाँव पहुँचा। कुछ दिनों पहले ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव की नग्न लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई थी। सपा प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा मृतक के घर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि पार्टी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि वे इस घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार करके पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे, ताकि आगे उचित कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा सकें। इस प्रतिनिधिमंडल में सुल्तानपुर से सांसद राम भुआल निषाद, सपा सरकार में पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, विजय बहादुर यादव (पूर्व विधायक), विनय शंकर तिवारी (पूर्व विधायक), ब्रजेश कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष), अवधेश यादव (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी), संजय कुमार (पूर्व प्रत्याशी), राजन शाही (नेता, समाजवादी पार्टी) और राम निरंजन यादव (विधानसभा अध्यक्ष) शामिल रहे। अब विस्तार से पढ़िय क्या हुआ था मामला गोरखपुर में 28 साल के युवक की न्यूड डेडबॉडी टॉयलेट की छत पर मिली है। उसकी जींस और टी-शर्ट 25 मीटर दूर पेड़ से टंगे मिले। मां का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या की गई है। हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ यादव थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। 19 फरवरी को बहन की शादी थी, तभी वह घर आया था। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली। हाथ में कंडोम था। पेट के हिस्से में छिलने के निशान थे। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। घटना गगहा थाना क्षेत्र की है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया- " आज शव का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मां रो-रोकर बेसुध, पत्नी बोली- हत्या कर शव को फेंका गया पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से 20 मीटर दूर राजेंद्र यादव की आटा चक्की है। राजेंद्र गुरुवार सुबह चक्की पर पहुंचे। उन्होंने चक्की के पीछे बने टॉयलेट की छत पर डेडबॉडी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मौत की खबर सुनकर मां और पत्नी मौके पर पहुंची। मां रोते-रोते बेसुध होकर गिर पड़ीं। पत्नी ने रोते हुए कहा- मेरे पति की हत्या कर शव को फेंका गया है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 7 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटे हैं ऋषभ यादव रावतपार का रहने वाला था। वह अपने पिता उदय चंद यादव के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में जॉब करता था। उसकी सात साल पहले चांदनी से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शारविक छह साल का और छोटा बेटा आशविक ढाई साल का है। ऋषभ के दो भाई और दो बहनें हैं। मां गुड्डी देवी ने बताया कि 19 फरवरी को छोटी बेटी की शादी थी, तभी वह बैंकाक से आया था। शादी के 10 दिन बाद पति बैंकाक लौट गए, लेकिन बेटा यहीं रुक गया। बैंकाक में करेंसी बदलने का काम करता था पत्नी चांदनी ने बताया कि 17 मार्च की शाम को पति घर से निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बैंकाक से आने के बाद वह मोबाइल यूज नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें हमलोग कॉल भी नहीं कर सकते थे। गुरुवार को पुलिस ने सूचना दी कि उनकी मौत हो गई है। चांदनी का कहना है कि मेरे पति की हत्या हुई है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बताया कि मेरे पति बैंकाक में अपने पिता के साथ रहते थे। बैंकाक में करेंसी बदलने का काम करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में वन विभाग कार्यालय पर किसानों का धरना:वन दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप, DFO के आश्वासन पर माने
    Next Article
    आगरा में मजदूरी देने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म:सैंया क्षेत्र में वारदात, पोक्सो एक्ट के तहत FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment