Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मांट में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, राजमिस्त्री की मौत:मलबे में दबकर आधा दर्जन मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

    6 hours ago

    2

    0

    मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के जाबरा गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में राजमिस्त्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना पपरेला रोड स्थित बनी सिंह के निर्माणाधीन मकान की है। बताया जा रहा है कि मजदूर और राजमिस्त्री छत डालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग मलबे, लोहे के गाटर और पत्थरों के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती घायलों में सोनवीर सिंह निवासी बहादीन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों में बनी सिंह, महेंद्र सिंह, जिया (निवासी जाबरा), भूपेंद्र सिंह और सोनू शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम में 15 मिनट में बजट पास:भाजपा पार्षद बोले- बहुत अच्छा रहा; विपक्षियों ने कहा- सरेआम गुंडई, हिटलरशाही दिखा रहीं मेयर
    Next Article
    इस बार खास होगा जानकी महल का रामोत्सव:मिथिला परंपरा का अनुपम संगम, नागपुर की सांस्कृतिक मंडली अनहद की होगी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment