Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन शक्ति के तहत 'टॉक शो विद माई आइडियल' आयोजित:महिला आयोग उपाध्यक्ष नीलम प्रभात ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत "टॉक शो विद माई आइडियल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष नीलम प्रभात ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अंदर के डर को खत्म करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को किसी भी प्रकार की झिझक या भय में रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रभात ने जोर देकर कहा, “अगर आप अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और आत्मविश्वास से भरी हैं, तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। डर को अपनी कमजोरी न बनने दें, बल्कि उसे अपनी ताकत में बदलें।” नीलम प्रभात ने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर मेहनत करने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है। विशिष्ट अतिथियों में मंजरी राव, अपराजिता सिंह और प्रो. वीणा सिंह भी उपस्थित थीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर वंदना मिश्रा ने किया। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रोफेसर आत्रेई अध्या चटर्जी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियों की सेहत का ख्याल:सवायजपुर में 152 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच, कैंसर और एनीमिया से बचाव के बताए तरीके
    Next Article
    खो-खो चैम्पियनशिप में कानपुर ने पुणे,मंगलौर ने दिल्ली को हराया:मेजबान कानपुर ने 8 अंकों से जीती बाजी, मंगलौर की रोमांचक जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment