Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार; को-एक्टर बोले-स्ट्रेस में थीं

    12 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की 30 साल की उम्र अचानक हुई डेथ एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंशली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था। कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रहने लगी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंशली मदद भी मांगी थी। उनका सिरसा में लास्ट लाइव शो था। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक से जमीन पर गिरी। गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। गाजियाबाद से मधुबन बापोधाम थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि दिव्यांका राजनगर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहती थी। परिवार की ओर से उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई और न ही कोई शिकायत मिली है। अगर कोई कंप्लेंट आई तो कार्रवाई की जाएगी। हरियाणवी स्टार दिव्यांका के कुछ PHOTOS… कलाकार बोले- हमें भी सूचना नहीं मिली, संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा बोले- दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली है। रात को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जहां हम भी नहीं पहुंच पाए। वहीं, गायक मासूम शर्मा ने भी वीडियो जारी कर दिव्यांका की मौत पर शोक जताया और कहा, दिव्यांका का अंतिम शो भी मेरे साथ सिरसा में ही में था। रविंद्र बाजवान बोले- हमें तो विश्वास नहीं हो रहा हरियाणवी फिल्म प्रोड्यूसर एवं जींद निवासी रविंद्र बाजवान ने बताया, यह दुखद समाचार है। सभी कलाकारों को दिव्यांका के चले जाने का दुख है और हर किसी को विश्वास तक नहीं हो रहा। दिव्यांका ने कई गानों में काम किया, उनमें कुछ गाने हिट भी हुए। पता चला है कि इन दिनों काम को लेकर स्ट्रेस में थी। भाई बोला-स्ट्रेस को लेकर दिव्यांका से कोई बात नहीं हुई यूपी के गाजियाबाद में रह रहे एक्ट्रेस दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि मंगलवार रात को दिव्यांका अपने कमरे में ही थी। उस दौरान घर पर दूसरा भाई हिमांशु ही था। दिव्यांका को पहले हार्ट अटैक आया है और फिर वह जमीन पर नीचे गिर गई। तब उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब रात करीब 8 बजे हिमांशु वहां पर गया, तो वह बेहोश पड़ी थी। उसका शरीर मिट्‌टी हो चुका था, तो वे अस्पताल लेकर नहीं गए और जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया। स्ट्रेस को लेकर बताया कि उनकी दिव्यांका से इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी और न ही उसने कभी काम को लेकर बताया। वे ना ही इस बारे में अधिक बातचीत करना नहीं चाहते और न ही किसी पर आरोप है। बिंदर दनौदा बोले- काम को लेकर स्ट्रेस में थीं हरियाणवीं कलाकार बिंदर दनौदा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, उन्होंने दिव्यांका के साथ हाल ही में अंगद फिल्म पूरी की थी, जिसकी रिलीज डेट भी तय नहीं हुई। अब अचानक दिव्यांका की डेथ की सूचना मिली तो विश्वास भी नहीं हुआ। दिव्यांका अच्छी कलाकार थी और एक्टिंग को लेकर गंभीर थी। कई बार कलाकारों के लिए काम या फाइनेंस की दिक्कत आती ही है। दिव्यांका भी काम को लेकर स्ट्रेस में थी। फिल्म शूटिंग के दौरान बेहतर समय बीता और एक-दो बार काम व फाइनेंशली प्रॉब्लम को लेकर दिक्कत बताई थी। 15 दिन पहले किसी जानकार के साथ उसकी बात हुई थी। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए। पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था। बलम घाट ना कति 218K एवं हवाई फायर 580K जैसे गाने हिट नहीं हो पाए। दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम किया है। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थी और इसी के चलते टिकटॉक के बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता पा ली। यूपी के गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। जानिए दिव्यांका के परिवार में कौन-कौन दिव्यांका की ज्वाइंट फैमिली है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दीपांशु ने बताया, दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। मगर इन दिनों चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। दिव्यांका अक्सर पहले बाहर ही रहती थी। घटना के बाद दिव्यांका का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनके साथी कलाकार व उनके जुड़े सोशल मीडिया इंफ्लयूएंशर भी संपर्क कर रहे हैं। दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी जानिए… टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू' गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। 2018 में जॉब की, फिर इंडस्ट्री में एंट्री दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ दी। विलेन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हो तो सबकुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं अपने शूटिंग पर भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बल्कि बेटे की तरह हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत:मुंडन कार्यक्रम में बहराइच जा रहे थे 50 श्रद्धालु, 15 लोग घायल
    Next Article
    ट्रेलर ने पति-पत्नी और बेटी को कुचला:महाराजगंज में अस्पताल जाते समय हादसा, आरोपी चालक 12 KM दूर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment