Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिद में इमाम विवाद, पुलिस ने 10 आरोपी किए गिरफ्तार:बुलंदशहर के शिकारपुर में दो पक्षों में मारपीट और पथराव

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र में मस्जिद में इमाम रखने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात यह विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया था। यह घटना शनिवार रात ड्ढोरी वाले मोहल्ले में हुई, जहां मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर पथराव किया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते और पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष मस्जिद में इमाम नियुक्त करना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर 10 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक्वेट हॉल मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी:मुजफ्फरनगर में जान से मारने की धमकी, पुलिस CCTV फुटेज से जांच में जुटी
    Next Article
    बहराइच में 'रन फॉर एम्पावरमेंट':महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विजयी प्रतिभागी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment