Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुर्दाघर में महिला की लाश का कान कीड़े खा गए:बॉडी पर रेंग रहे थे, झांसी मेडिकल कॉलेज में घरवालों ने किया हंगामा

    1 day ago

    2

    0

    झांसी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी (मुर्दाघर) में रखे महिला के शव का कान कीड़े खा गए। घरवाले मंगलवार दोपहर 1:30 बजे जब मॉर्च्युरी पहुंचे, तो शव पर कीड़े रेंगते मिले। इसके बाद घरवालों ने मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा (24) पत्नी जितेंद्र से जुड़ा है, जिसकी 29 जून (सोमवार) की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में रखा गया था। शादी समारोह से लौटते समय हुआ था हादसा पूजा के भाई मुकेश कुशवाहा ने बताया- मेरी बहन की शादी साल-2021 में जितेंद्र से हुई थी। बहन 26 जून (शुक्रवार) को अपने पति जितेंद्र और 4 साल की बेटी राशि के साथ उरई में अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने गई थी। सोमवार रात तीनों लोग बाइक से वापस अपने घर बड़ागांव लौट रहे थे। मुकेश के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे जब वे लोग मोठ थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके पति जितेंद्र और बेटी राशि को गंभीर चोटें आई हैं। भाई बोला- अपने सामने रखवाया था शव, दोनों कान सुरक्षित थे मुकेश कुशवाहा का कहना है कि हादसे के बाद मैं खुद बहन के शव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। अपने सामने ही शव को मॉर्च्युरी की सेल्फ में रखवाया था। उस समय शव के चेहरे और दोनों कान पूरी तरह सुरक्षित थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमाॅर्टम होना था। जब मैं घरवालों के साथ शव को मॉर्च्युरी से बाहर निकलवाने पहुंचा, तो उसका दायां कान गायब था। इतना ही नहीं, शव के मुंह और कान से बड़ी संख्या में कीड़े निकल रहे थे। घरवालों ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए शव की हालत देखकर घरवाले भड़क उठे। उन्होंने मॉर्च्युरी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। घरवालों का कहना है कि अगर मॉर्च्युरी में शवों को सुरक्षित रखने की सही व्यवस्था होती, तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। उनका आरोप है कि मॉर्च्युरी में साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति बेहद खराब है। इसी वजह से यह घटना हुई। घरवालों ने सवाल उठाया कि शव को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की है, तो फिर उसकी ऐसी हालत कैसे हो गई? उन्होंने दोषी कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस, कराई फोटोग्राफी घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की फोटोग्राफी कराते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस अफसरों का कहना है कि घरवालों की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिशिर पुरी का कहना है कि यह मामला पोस्टमॉर्टम हाउस का नहीं है। मेरी पोस्टमॉर्टम ड्यूटी डॉक्टर से बात हुई है। हमारे यहां ऐसा कोई भी शव नहीं रखवाया गया है। यह मामला मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी का है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत, 27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन:देवरिया के रामपुर कारखाना में समस्याओं के समाधान की मांग
    Next Article
    रालोद में नंबर-2 नेता बने केसी त्यागी:जयंत चौधरी ने संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया; 3 महीने पहले पार्टी जॉइन की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment