Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दूल्हा मियां का 758वां उर्स संपन्न:दरगाह पर उमड़ी भीड़, भाईचारे का संदेश दिया

    8 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल मस्जिद में हज़रत शाह सफे दूरेवश उर्फ दूल्हा मियां रहमतुल्ला अलैह का 758वां उर्स अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इसकी शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरानखानी से हुई, जिसके बाद असर की नमाज के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर पहुंचे और देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। पूरे दरगाह परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों में उत्साह देखा गया। इस दरगाह की विशेषता यह है कि यहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं। उर्स के दौरान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश भी दिया गया। सज्जादानशीन मोहम्मद अली उर्फ कलवा भाई ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से दरगाह की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स के मौके पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। उर्स के आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में रौनक बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त को वार्ड 61 में 46 सफाई-कर्मचारी मिले अनुपस्थित:सफाई पर्यवेक्षक का वेतन रोका, जोनल स्वच्छता अधिकारी मुख्यालय अटैच
    Next Article
    नीतू सिंह और डॉ.उमेश पालीवाल CSJMU की कार्य-परिषद में शामिल:चार सदस्यों को किया नामित, IIT के प्रोफेसर और रिटायर्ड न्यायमूर्ति भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment