Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में रायला 2026 का तीसरा दिन:छात्रों ने रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल और आर.एस.डी. एकेडमी के सहयोग से आयोजित रायला (Rotary Youth Leadership Awards) 2026 का तीसरा दिन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तृतीय दिवस पर पोर्ट्रेट मेकिंग, सलाद डेकोरेशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और पेपर आर्ट जैसी विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऐन हेमा रस्तोगी थीं। निर्णायक मंडल में सुषमा मेहरोत्रा और भावना दयाल शामिल थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर आरएसडी एकेडमी की वाइस चेयरमैन डॉ. जी. कुमार भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कई गणमान्य रोटेरियन और सदस्य शामिल हुए। इनमें रोटेरियन अरविंद गुप्ता (प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब हेरिटेज), ऐन माधुरी गुप्ता, डॉ. गौरव कुमार, राजू खन्ना, सीमा खन्ना और उदित सिंघल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इन प्रतियोगिताओं में कौशल्या गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्रीराम चंद्र कन्या इंटर स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, आरएसडी एकेडमी, समर वैली स्कूल और क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महसी सीट पर जनता की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी:भाजपा से सुरेश्वर सिंह पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से दिनेश शुक्ला मजबूत
    Next Article
    प्रतापगढ़ में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से गिरा यूनिक पोल:गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment