Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में प्रॉपर्टी विवाद में पति-पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या:8 साल की बेटी मदद के लिए गिड़गिड़ाई, हमलावरों के डर से नहीं पहुंचे पड़ोसी

    9 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में प्रॉपर्टी विवाद में पड़ोसी ने दंपति की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। उसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी सतपाल अंतिल और डीआईजी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक दंपति की 8 साल की बेटी और पड़ोसियों से बात कर घटना की जानकारी ली। बेटी ने बताया- चार से 5 लोग रात में मेरे घर में घुस आये थे। उन्हें देखते ही पापा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। लेकिन हमलावरों ने दरवाजा खोल लिया। पापा को चाकू मारने लगे। मम्मी-बचाने आई तो उन्हें भी चाकू मार दिया। घर में रखा फ्रिज और अन्य सामान गिरा दिया। उसके बाद भाग गए। वह मदद के लिए पड़ोसियों के आगे गिड़गिड़ाई लेकिन उसके मम्मी -पापा को बचाने कोई नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सोमवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला रात में चाकू लेकर घर में घुसे थे 4 से 5 हमलावर राजा चक्कर की मिलक इलाके में अपंनी पत्नी फराह और 3 बच्चों के साथ रहते थे। इनमें 8 साल की बेटी अक्शा और चार व डेढ़ साल के दो बेटे हैं। इनमें 8 साल की बेटी अक्शा और चार व डेढ़ साल के दो बेटे हैं। बेटी ने बताया- सोमवार रात करीब 8:30 बजे उनके घर में चार से 5 लोग अचानक से घुस आए। उनके हाथ में चाकू था। उन्हें देखते ही पापा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दरवाजा धक्का देकर खुलवाया, चाकू से गोदकर भागे हमलावर जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोल लिया। उसके बाद-पापा को चाकू मारने लगे। मम्मी बचाने आई तो उन्हें भी चाकू मार दिया। मैं भागकर पड़ोसियों के घर गई। उनसे मदद मांगी लेकिन डर के कारण कोई मेरे मम्मी -पापा को बचाने नहीं आया। हमलावर मम्मी-पापा को चाकू मारकर भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल और डीआईजी मुनिराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजा और फराह के बच्चों और पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। पड़ोसी बोले- फहीम से मकान की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा था विवाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया- राजा के पड़ोस में फहीम रहता है। दोनों के बीच में एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। राजा मकान के लिए फहीम को 2 लाख रुपए पहले ही दे चुका था। 24 हजार रुपए रजिस्ट्री के लिए और देने थे। इसी को लेकर इनके बीच विवाद था। इसी बात को लेकर रविवार को उनके बीच मारपीट भी हुई थी। उसके बाद सोमवार रात में क्या हुआ उन्हें नहीं पता। SSP बोले- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार SSP सतपाल अंतिल ने बताया- सोमवार को रात 8:50 बजे डॉयल 112 पर फोन आया था। सूचना मिली क चक्कर की मिलक में एक पति-पत्नी को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। अभी तक की पड़ताल में ये पता चला है कि आरोपी पूर्व से परिचित हैं। एक कमरे का एक मकान है। जिसके 24 हजार रुपए को लेन देने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की 5 टीमों को छापामारी करने के लिए रवाना किया गया है। इस घटना में शामिल हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एक के बाद एक टकराए चार वाहन:बाइक सवार सहित आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कई कारों में फंसे
    Next Article
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खून संघर्ष:संतकबीर नगर में 15 घायल, 16 नामजद पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment