Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार बनी आग का गोला, VIDEO:तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर, CNG किट में धमाका; चालक ने कूदकर बचाई जान

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली से मेरठ लौट रहे एक युवक की कार में पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार की सीएनजी किट में धमाका हुआ और देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि वह घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी रोहित दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार को ड्यूटी खत्म कर वह मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान भोजपुर क्षेत्र में पीछे से ओवरटेक कर रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्विफ्ट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कर चालक ने गाड़ी से लगाई छलांग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद सीएनजी किट फट गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और कार में आग लग गई। हालात को भांपते हुए रोहित ने तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल रोहित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। हाईवे टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा और सेफ्टी मैनेजर अनिल दुबे के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कंट्रोल रूम से रूट इंचार्ज अमन बाजपेयी और उनकी टीम के सदस्य सूरज सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 10 लाख रुपए की लूट:शराब की दुकान का कलेक्शन लेकर लौट रहे सेल्समैन पर चाकू से हमला
    Next Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार बुलेरो डिवाइडर पर चढ़ी:सो रहे मजदूर को कुचला: मौके पर मौत, एसीएमओ बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment