Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ पुलिस में बड़ा फेरबदल,:एसएसपी ने 18 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, कानून-व्यवस्था होगी मजबूत

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 18 सब-इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है। ये सभी तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। एसएसपी के आदेश के अनुसार, इंचौली थाने में तैनात एसएसआई जितेंद्र त्रिपाठी को पल्लवपुरम थाने भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन से नरेंद्र कुमार को ब्रह्मपुरी थाने में शास्त्रीनगर (शाप्रिक्स मॉल) का प्रभारी बनाया गया है। देहलीगेट थाने से राहुल कुमार को मेडिकल थाना के के-ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन से वीरेंद्र सिंह को इंचौली थाने में एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका शर्मा को लिसाड़ी गेट थाने के मिशन केंद्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कोतवाली से हुनेफ मिर्जा को त्रिनेत्र सेल की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल लाइन से आरती को कंकरखेड़ा थाना स्थानांतरित किया गया है। सौरभ कुमार यादव को मीडिया सेल, कैंप कार्यालय में तैनाती मिली है। रोहित यादव को लोहियानगर थाना, जितेंद्र वर्मा को फलावदा से नौचंदी थाना और योगेश को परतापुर थाना भेजा गया है। अन्य तबादलों में, सतपाल शर्मा को डायल-112 से पुलिस लाइन, सुरेंद्र सिंह को रिट सेल से समन सेल और नीरज भाटी को तेजगढ़ी चौकी थाना मेडिकल का प्रभारी बनाया गया है। रामकुमार गौतम को परीक्षितगढ़ से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। नसरीन फातिमा को ऑपरेशन दृष्टि/निरीक्षण सेल से रेलवे रोड थाना, विजय शुक्ला को किनौनी चौकी (थाना रोहटा) और अनिल कुमार को मुंडाली थाना भेजा गया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटा व्यापारी:बिजनौर में सिर बंपर में फंसा, बैक करने में घिसटता चला गया
    Next Article
    मेरठ में बुलेट बाइकों पर कार्रवाई:तेज आवाज वाले साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment