Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में उपभोक्ता कर रहे स्मार्ट मीटर का विरोध:मोहनपुरी में गुस्सा फूटा, मलियाना के लोगों का आरोप- धोखे से लगाए जा रहे मीटर

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर आम जनता का गुस्सा उफान पर है। जगह जगह विरोध शुरु हो गया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर उपभोक्ता पर स्मार्ट मीटर क्यों थोपे जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यमवर्गीय व गरीब परिवार है जो इस व्यवस्था के विरोध में खड़ा होता दिखाई दे रहा है। उसकी मांग है कि उनके घरों पर पुराने मीटर ही लगाए जाएं। पहले एक नजर पूरी व्यवस्था पर उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर पूर्ण नियंत्रण देने के लिए UPPCL स्मार्ट ऐप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपनी दैनिक और प्रति घंटा खपत देख सकते हैं बल्कि UPI या अन्य डिजिटल माध्यम से तुरन्त अपने मीटर को रीचार्ज भी कर सकते हैं। व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दो प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। माइनस बिलिंग से उठे सवाल स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली कटने की शिकायत बढ़ने लगीं। माइनस बिलिंग पहुंचते ही आपूर्ति कटने लगी। एरियर भुगतान के बाद ही आपूर्ति बहाल हो पायी। शुरुआत में यह समस्या कुछ इलाकों में ही सामने आई लेकिन धीरे धीरे शिकायतों में विस्तार होने लगा। स्मार्ट मीटर का विरोध-1 : नगर निगम वार्ड 58 के पार्षद सुमित शर्मा ने क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम का विरोध किया और बंधक बना लिया। सुमित का कहना था कि उन्होंने जिम्मेदार अफसर की मौजूदगी में मीटर लगवाने की बात कही थी लेकिन कोई नहीं आया। तमाम शिकायत मिल रही हैं। जनता के दिमांग में सवाल हैं, जब तक उनका जवाब नहीं मिलता मीटर नहीं लगने देंगे। स्मार्ट मीटर का विरोध-2 : नगर निगम वार्ड 44 के पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में मोहनपुरी में जोरदार विरोध जारी है। शनिवार को तहसील दिवस पर उत्तम सेनी ने सीधे जिलाधिकारी वीके सिंह से स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायत की। फिलहाल समस्या विभाग को ट्रांसफर की गई है। शहर से देहात तक विरोध स्मार्ट मीटर को लेकर शहर से देहात तक विरोध शुरु हो गया है। उपभोक्ता विभाग पर मीटर थोपे जाने का आरोप लगा रहे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से आदेश जारी होने के बावजूद उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। हस्तिनापुर, मलियाना, जानी, खरखौदा समेत करीब दर्जनभर से ज्यादा गांव विरोध में हैं। महिला बोलीं- उखाड़ फेकेंगे मीटर स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मोहनपुरी में महिलाएं फिर सड़कों पर उतर आईं। उनकी मांग थी कि वह इस मीटर को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके घरों पर पुराने मीटर लगवाए जाएं। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर गरीब की जेब पर डाका डाल रहा है। अब जानते हैं क्या बोली महिलाएं मोहनपुरी निवासी गुड्डी का आरोप है कि झूठ बोलकर उनके घरों पर मीटर लगाए गए। बोले- अभी नहीं लगवाओगे तो बाद में 10 हजार रुपये लगेंगे। स्मार्ट मीटर से बिल भी कम हो जाएगा। लाइट कभी नहीं कटेगी। अब सब झूठ साबित हो रहा है। गरीब परिवार परेशान हैं। पुरानी मोहनपुरी निवासी कविता कहती हैं कि बिजली विभाग ने मोबाइल हाथ में थमा दिया है। पल पल नजर रखनी पड़ती है। कभी भी रिचार्ज खत्म हो जाता है। हम बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं। हमें वही पुरानी व्यवस्था चाहिए। जैसे भी चाहे लेकिन हर महीने बिल तो जमा कर पा रहे थे। यह व्यवस्था स्वीकार नहीं है। मलियाना निवासी पुष्पा का कहना है कि महीना पूरा होने पर ही सेलरी मिलती है। बीच महीने में रिचार्ज खत्म हो गया तो कहां से रिचार्ज कराएंगे। अचानक से बिजली कट जाए तो कहां से शुरु कराएंगे। यह तो गरीबों को परेशान करने के लिए मीटर लगा दिए हैं। जिस घर में कई परिवार रहते हों वहां कैसे काम चलेगा। तार बदलने आए और मीटर बदल गए। भाजपा पार्षद ने कहा- विरोध जारी रहेगा भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि लोगों को भ्रम में रखकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अब वह परेशान हैं। हर पांचवें दिन बिजली कट जाती है। रोज खाने कमाने वाला कहां से बार बार रीचार्ज कराएगा। गरीब परिवार एडवांस जमा कराने की स्थिति में नहीं हैं। महीने के बिल की व्यवस्था तैयार हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में धरने पर बैठी महिला कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत:वाराणसी में नियमितीकरण की मांग को लेकर 12 दिनों चल रहा धरना
    Next Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी में जला ट्रांसफार्मर:स्मार्ट मीटर से लोग परेशान, विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment