Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दरोगा 10 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा, मुकदमा सैटल कराने को मांगे थे रुपए

    6 hours ago

    2

    0

    मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पल्लवपुरम थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए थाने के अंदर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दरोगा 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया। दरोगा ने एक व्यक्ति से मुकदमा सेटल कराने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी। टीम ने जाल बिछाकर कूटनीतिक तरीके से आज शनिवार को दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दरोगा 2023 बैच का दरोगा है। पल्लवपुरम थाने पर तैनात है। उनके खिलाफ अन्य कार्यवाही की जा रही है। अब जानिए पूरा मामला पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल, निवासी बरेली, को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दरोगा ने मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी मनीष का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। उसी के संबंध में संपत्ति को लेकर एक मुकदमा है, जिसको सेटल करने के लिए छत्रपाल ने मनीष से 10 हजार रुपयों की मांग की थी। यही रकम लेकर आज मनीष पल्लवपुरम थाने पहुंचा था। मुकदमा सेटल कराने के मांगे थे रूपए तभी वहां एंटी करप्शन की टीम जो पहले से दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाए बैठी थी। उसने दरोगा को दबोच लिया। फिलहाल उसे लेकर एंटी करप्शन की टीम कंकरखेड़ा थाने से मेडिकल थाना पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। थाने की तीसरी मंजिल पर ले रहा था रुपये एंटी करप्शन टीम ने बताया- दरोगा छत्रपाल सिंह पल्लवपुरम थाने की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में रिश्वत की रकम ले रहा था। वह एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक पुराने मुकदमे को रफा-दफा करने के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग कर रहा था। जैसे ही पीड़ित ने उसे 10 हजार थमाए, पहले से जाल बिछाकर बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छत्रपाल सिंह 2023 बैच का दरोगा है, जो ग्राम लाभेड़ा दुर्गाप्रसाद, मीरगंज, जनपद बरेली का रहने वाला है। आरोपी दरोगा की तैनाती वर्तमान में थाना पल्लवपुरम, मेरठ में है। ​शिकायतकर्ता मेडिकल थाना क्षेत्र का निवासी है, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। दरोगा छत्रपाल इस केस में राहत देने और मुकदमे को सेटल करने के बदले मोटी रकम की डिमांड कर रहा था.परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संप र्क किया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थाने के भीतर हुई इस छापेमारी से पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। आरोपी दरोगा पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी दरोगा छत्रपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कंकरखेड़ा थाना में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ​मेरठ में लगातार पुलिसकर्मियों पर गिरती एंटी करप्शन की गाज ने विभाग के भीतर अनुशासन और ईमानदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकन्दराबाद सीट पर भाजपा से पहली पसंद अर्जुन सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार नवीन शर्मा, बसपा से हाजी इमरान; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    ग्राम प्रधान संघ ने CM के नाम दिया ज्ञापन:महराजगंज में कार्यकाल बढ़ाने और मनरेगा भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment