Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में देर शाम अचानक बदला मौसम:तेज आंधी के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत, चरमराई बिजली व्यवस्था

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार में दिनभर जहां आसमान में धूप दिखाई दी और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ तो वही शाम लगभग 7 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर के साथ देहात में भी तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 48 घंटे में मौसम में इसी प्रकार बदलाव देखे जाएंगे। ठप हुई विधुत आपूर्ति आंधी आने के कारण कुछ जगह पर पेड़ भी टूट गए जिससे शहर की विधुत। आपूर्ति भी प्रभावित हुई आंधी आते ही गंगानगर, पल्लवपुरम, सदर, सूरजकुंड ,पीएल शर्मा रोड आदि जगहों पर लाइट चली गई जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। तेज हवाओं और हल्की बारिश ने गर्मी के असर को कम कर दिया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक से दो दिन तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रह सकता है। आगे फिर बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि दो दिनों बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी दोबारा अपना असर दिखा सकती है। इससे पहले मई में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी। बारिश का सकारात्मक असर शहर की हवा पर भी देखने को मिला है। धूल और प्रदूषण के कण नीचे बैठने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे लोगों को साफ हवा मिल रही है। किसानों के लिए अहम सलाह मौसम में बदलाव किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि फसलों की नियमित देखभाल करें और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। हालांकि फिलहाल मौसम सुहावना है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी वीडियो:पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ियों को किया गया सीज
    Next Article
    कानपुर में युवती से छेड़छाड़:पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment