Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले भगवान आदिनाथ:महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा में भजनों की धुन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सोमवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर असौड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 6:45 बजे मंदिर में भगवान का अभिषेक और शांति धारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में विभिन्न धार्मिक पात्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया। स्वर्ण रथ पर भगवान आदिनाथ को विराजमान कर भव्य यात्रा निकाली गई, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम बनी। यात्रा में जैन ध्वज, बैनर, अष्टप्रतिहार, स्वर्ण रथ और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। रथ यात्रा पश्चिमी कचहरी मार्ग, कचहरी पुल और कमिश्नरी चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कचहरी रोड पर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और आरती उतारी। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने पूरी यात्रा में पदयात्रा कर धर्म लाभ अर्जित किया। यात्रा में युवक-युवतियों द्वारा केसरिया परिधान में प्रस्तुत किए गए भक्ति नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और “अहिंसा परमो धर्म” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर पहुंचने पर पुनः अभिषेक और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। समिति से जुड़ी सोनिया जैन ने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे और उनकी जयंती जैन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अहिंसा का संदेश देते हुए 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर कठोर तप किया और ज्ञान प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर की गायत्री ने UPPSC में 210वीं रैंक हासिल की:पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान, चाय भी बेचते हैं
    Next Article
    देवरिया में 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले:विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment