Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सूने घर से लाखों का सामान चोरी:चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व कीमती चीजें चुराईं

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। बिस्मिल्ला गार्डन कॉलोनी स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता शबनम अपने परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और गैस सिलेंडर, एलसीडी टीवी, होम थिएटर, मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में रात करीब एक बजे तीन से चार संदिग्ध युवक घर में घुसते और सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। लोहियानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार को जनता ने नकारा:MLA भाजपा का ही चाहिए, सपा के लिए अमरेश पुष्कर पहली पसंद
    Next Article
    सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का विकल्प बनेंगे नवीन बंटी!:जनता ने सर्वे में बताया MLA सपा का ही हो, भाजपा से मनीष गुप्ता पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment