Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कारपेंटर की बेटी ने किया जिला टॉप:माता और पिता दोनों ने ही नहीं की है हाईस्कूल तक की पढ़ाई, पिता बोले बेटी पर गर्व

    2 hours ago

    1

    0

    गुरूवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें मेरठ के सरधना की रहने वाले आदीबा ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। बेटी का रिजल्ट देखते ही आदीबा के पिता ने कहा कि मेरा सपना आज मेरी बेटी ने पूरा कर दिया है। आदीबा से दैनिक भास्कर ने बात की तो उसने अपनी पढ़ाई और परिवार से जुड़ी बाते साझा की। सबसे पहले देखिए आदीबा का रिजल्ट विषय अंक हिंदी 97 इंग्लिस 94 मैथ 100 साइंस 94 सोशल सांइस 94 ड्राइंग 95 आदीबा ने बताया कि उसके पिता कारपेंटर की दुकान चलाकर परिवार को पालते हैं। उनकी मां ग्रहणी है और चार भाईयों - बहनों में आदीबा की एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई- बहन हैं। जहां आदीबा ने आज जिला टॉप किया तो उसकी बहन का भी आज इंटर का रिजल्ट आया जिसमें उसने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। दोनों बहनों का रिजल्ट आते ही स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। माता- पिता दोनों ने नहीं किया हाईस्कूल आदीबा ने बताया कि उनके माता और पिता दोनों ही कम पढ़े लिखे हैं। दोनों ने ही हाईस्कूल नहीं किया है। उनके पिता उनको पढ़ाना चाहते थे और लगातार उनका मनोबल बढ़ाते थे। इसी के चलते उन्होंने मेहनत की और आज पने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह आगे भी इसी प्रकार से मेहनत करेंगे और पढ़ाई में नाम रोशन करेंगी। कभी नहीं लगाया टयूशन आदीबा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के अलावा उन्होंने बाहर से कोई भी कोचिंग या टयुशन नहीं लगाया। वह घर पर ही रोजाना तीन घंटे पढ़ाई करती थी। उसके पिता भले ही ज्यादा पढ़े लिखे न हों पर वह फिर भी उसकी मदद करते थे। बहन से मिलती थी प्रेरणा आदीबा ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन को देख कर ही मेहनत के साथ पढ़ाई करती थी। दो साल पहले जब उनकी बहन का रिजल्ट आया था तो तभी से उनको देखकर मेहनत शूरू कर दी थी। इसके साथ ही उनके स्कूल टीचर ने भी उनकी हमेशा मदद की और उनका मनोबल भी बढ़ाया। भविष्य में वह आईएस आफिसर बनना चाहती है। बेटियों पर है गर्व सरधना में कारपेंटर की दुकान चलाकर परिवार पालने वाले अब्दुल मलिक ने कहा कि आज मुझे जितनी खुशी है उसको में शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। मेरी बेटी जिस प्रकार से मेहनत करती थी और उससके स्कूल टीचर भी बताते थे कि वह इतनी होशियार है हमे उस से यहीं उम्मीद थी और आज वह हमारी उम्मीदों पर खरा उतरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवर्धन रोड पर वर्कशॉप में कार में लगी आग:गैस सिलेंडर फटने से टला बड़ा हादसा, लाखों का नुकसान
    Next Article
    घाटमपुर में 'मेड़ पर न्याय' अभियान सफल:एसडीएम ने मौके पर बंटवारा विवाद निपटाया, त्वरित समाधान की मिसाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment