Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कारों की छत पर बैठकर स्टंट किया:वीडियो में सीसीएसयू का छात्र नेता भी दिखा, कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में महंगी गाड़ियों से सड़कों पर हुड़दंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी युवक महंगी गाड़ियों पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक युवक सीसीएसयू का नेता भी बताया जा रहा है। इन्हीं लोगों के द्वारा वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया है। वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की रील ये पूरा वीडियो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र नेता बताया जा रहा है। जो वीडियो में हुड़दंग करता दिख रहा है। रितिक नाम का लड़का सड़क पर हुड़दंग मचा रहा है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टंटिंग के ये वीडियो शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में वो जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने और पहले भी उसने इसी तरह हुड़दंगी की थी। वीडियो में अपने ही शहर को अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है। ये मेरठ हमारा है वायरल वीडियो में कुछ युवक कई वाहनों के साथ सड़क पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऑडियो में एक युवक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए "ये मेरठ हमारा है" कहता सुनाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाना मेडिकल क्षेत्र के बताए जा रहे ऋतिक डिगी और उसके कुछ साथी नजर आने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित युवक का नाम पहले भी चर्चाओं में रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व वह जेल से बाहर आया था। इससे पहले भी सीसीएसयू गेट के निकट बियर पीते हुए हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।,, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों के नंबरों को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं एक वाहन पर पुलिस स्टिकर लगे होने की बात भी सोशल मीडिया पर कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम रोजगार सेवकों ने अनिल राजभर को घेरा:सिद्धार्थनगर में 15 मिनट तक धूप में रोककर सुनाई मांगें, अश्वासन पर हुए शांत
    Next Article
    सुल्तानपुर में पूर्व प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के पीछे टीन शेड में लटकता मिला शव, मानसिक रूप से परेशान थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment