Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गृहक्लेश के चलते युवक ने खाया जहर, मौत:पिता का आरोप- 9 साल से अलग रहने वाली पत्नी कर रही थी प्रताड़ित

    9 hours ago

    2

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित फेस वन की डबल स्टोरी के निवासी सुरेश कुमार के बेटे रोकिस (26) वर्ष ने गृह क्लेश के चलते शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे जहर खा लिया। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो आनन- फानन में वह उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनका बेटा पत्नी से अलग रहता था और वह उसे प्रताड़ित करती थी इसी के कारण वह परेशान था, जिसके चलते उसने है कदम उठाया। अब जानिए पूरा मामला पल्लवपुरम निवासी राकिश की शादी 10 साल पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी प्रियंका से हुई थी। शादी के लगभग 2 साल बाद से ही उसकी पत्नी उससे अलग रहने लगी थी। दोनों को एक 8 साल की बेटी भी है वह भी प्रियंका के साथ ही रहती है। पिता सुरेश कुमार के अनुसार प्रियंका उनके बेटे से खर्चे के लिए पैसे मांगती थी, वह कहती थी कि जब मैं उसके साथ नहीं रहती और उनकी बेटी को पालती है तो उसका उसे खर्चा चाहिए। इसके अलाव और कारणों से भी वह लगातार उनके बेटे को परेशान करती रहती थी। घर पर बच्चे थे मौजूद मृतक के पिता ने बताया कि वह और उनका बड़ा बेटा शाम के समय जब घर लौटे तो घर पर मौजूद उनके तीन पोते- पोतियो ने उनको बताया कि चाचा ने सिम तोड़ दिया है और फोन हमें दे दिया है। इसके बाद हमने राकिश के उल्टी करने की आवाज सुनी , जब हम वहां पहुंचे तो हमने देखा वह उल्टी कर रहा था। इसके साथ ही उसकी जेब में दो पैकेट सल्फास के भी थे। हमने तुरंत पुलिस को फोन किया और उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद के कारण मुकदमे भी चल रहे हैं। पहले भी कई बार उसने झूठे आरोप हमारे परिवार के ऊपर लगाए हैं और हमसे पैसा भी लिया है। मेरे भाई ने अपनी पत्नी के कारण ही जहर खाया है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है इसके बाद तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:नासिक के ढोल नगाड़ों ने भक्तों में दोगुना किया उत्साह, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
    Next Article
    प्रीपेड मीटर के कारण जनता हो रही परेशान:मेरठ तहसील दिवस में पार्षद ने उठाया मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment