Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म:हापुड़ अड्डे के पंप पर दिक्कत, DSO बोले- जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हापुड़ अड्डा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंप प्रबंधन ने 'पेट्रोल नहीं है' का बोर्ड लगाकर स्थिति स्पष्ट की। पंप कर्मचारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह ही पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया था। रामनवमी की छुट्टी होने के कारण मथुरा डिपो से पेट्रोल की सप्लाई समय पर नहीं पहुंच सकी। कर्मचारियों ने बताया कि आम दिनों में पेट्रोल की गाड़ी मथुरा डिपो से आती है, लेकिन छुट्टी की वजह से इसमें देरी हुई। उन्होंने शाम तक सप्लाई वाहन पहुंचने की उम्मीद जताई, जिसके बाद पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है और कहीं भी पेट्रोल की व्यापक किल्लत या लंबी कतारें देखने को नहीं मिलीं। जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि मेरठ में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन ने लोगों से घबराने या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हापुड़ अड्डा स्थित इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने से कुछ समय के लिए वाहन चालकों को असुविधा हुई। हालांकि, प्रशासन और पंप कर्मचारियों के आश्वासन के बाद स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में 220 पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल पंप पर स्टॉक हैं। किसी पर खत्म हुआ है तो उनकी गाड़ी डिपो में लगी हैं। शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। भारत पेट्रोलियम का डिपो मथुरा में होने की वजह से मेरठ गाड़ी पहुंचने में देरी हो जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा सदर तहसील निबंधन कार्यालय पर तालाबंदी:अधिवक्ताओं ने लगाया भेदभाव का आरोप, रामनवमी पर खोलने का किया विरोध
    Next Article
    गैस की किल्लत में महिला बोली-बच्चे भूख से तड़प रहे:कानपुर में निडिल लगा एजेंसी पर भटक रही महिला, ब्लैक में 3 हजार में बिक रहा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment