Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाई ने बहन को गला दबाकर मार डाला:अकेले ही चौकी पहुंचा, पुलिसवालों से बोला- नाक कटवा दी थी, इसलिए हत्या कर दी

    22 hours ago

    2

    0

    मेरठ में मंगलवार शाम करीब 4 बजे 16 वर्षीय भाई दिलशाद ने अपनी 17 वर्षीय बहन इलमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेले चलकर 500 मीटर दूर करीब 4.30 बजे फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है। वह 6 महीने से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसका अफेयर चल रहा था। इससे समाज में हमारे परिवार की बेइज्जती हो रही थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। इस कारण से गांव के लोग ताने मार रहे थे। उसकी वजह से समाज में हमारी नाक कट गई। बिरादरी के लोग तंज कसते थे। मंगलवार सुबह 9 बजे वह घर लौटी। फिर शाम को मैंने उसे मार डाला। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची। देखा घर के अंदर कमरे में उसकी बहन का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के रसूलनगर गांव की है। 2 साल पहले किशोरी का हुआ था निकाह पुलिस के अनुसार, करीब 2 साल पहले किशोरी इलमा को उसके घरवालों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन के रहने वाले एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लियाा था। इसके बाद गांव में पंचायत हुई थी। तब यह तय हुआ था कि अगर लड़का किशोरी से निकाह कर लेगा तो पुलिस से शिकायत नहीं करेंगे। लड़का पक्ष ने पंचायत में इस फैसले पर हामी भर दी। इसके बाद किशोरी का उसी लड़के के साथ निकाह कर दिया गया। करीब 6 महीने पहले वह मायके आई थी। यहां पड़ोसी युवक से उसका अफेयर हो गया। रविवार को किशोरी घर से अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 6 माह से मायके में रह रही थी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर लौटी। घरवालों ने जब किशोरी से कहा कि वह अपनी ससुराल चली जाए। मगर उसने इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं अब कभी ससुराल नहीं जाऊंगी। शाम करीब 4 बजे उसके भाई ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि किशोर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रालोद में नंबर-2 नेता बने केसी त्यागी:जयंत चौधरी ने संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया; 3 महीने पहले पार्टी जॉइन की थी
    Next Article
    1 जुलाई से गांव के सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल:योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तहसील भागने की जरूरत नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment